गर्भावस्था के दौरान शरीर में खुजली होना आम बात है। यह हमारी बॉडी के विभिन्‍न हिस्‍सों पर हो सकते हैं, विशेषकर पेट, जांघ, हिप्‍स ब्रेस्‍ट, हाथ और पीठ पर इसका कारण अचानक वेट बढ़ना या फिर गर्भ होना हो सकता है। दरअसल इस दौरान त्वचा खिचने लगती है।  इस दौरान होने वाली खुजली के कारण भी स्‍ट्रेच मार्क्‍स हो जाते हैं। बार-बार खुजलाने से त्वचा पर सफेद लकीरें पड़ने लगती है और यह काफी ढीली-सी हो ताजी है, जो देखने में बेहद खराब भी लगती हैं। जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज जैसे वेट लिफ्टिंग करने से भी स्‍ट्रेच माक्‍स्र आ जाते हैं। इन्हें दूर करने ये तरीके अपनायें।
नीबू का रस निकलाकर इन्‍हें स्‍ट्रेच मार्क्‍स पर लगाएं। आलू या फिर टमाटर को काट लें। अब इसका एक टुकड़ा अपने स्‍ट्रेच मार्क्‍स पर लगाएं इसें लगभग एक हफ्ते तक ट्राई करें। मार्क्‍स गायब होने लगेंगे।
इसमें एलोवेरा बेहद कारगर रहता है। इसे लगाने के लिए इसका जैल निकाल लें। अब इसे रात को अपने स्‍ट्रेच मार्क्‍स पर लगभग 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। बाद में ठंडे पानी से इसे धो लें। फायदा होगा।
अंडा भी आपको स्‍ट्रेच मार्क्‍स से राहत दिला सकता है। अंडे के बाहरी हिस्‍से में मौजूद प्रोटीन स्ट्रेच मार्क्स हटाने में काफी कारगर होता है। इसके लिए 2 अंडे तोड़कर उसका सफ़ेद पार्ट अलग कर लें। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं‌। जब यह सूख जाए तो इसे धो लें। खाने में विटामिन-सी की मात्रा बढ़ाने से भी स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है।