घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल : अक्सर लोग खूबसूरत दिखने के लिए बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह अल्पकालीन उपाय है। इससे चेहरे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घरेलू प्रोडक्ट्स जैसे दही, हल्दी, ओट्स आदि चीजों का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो जायफल को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है।
मेकअप से बचें : हर समय मेकअप करना चेहरे के लिए सही नहीं है। आसान शब्दों में कहें तो लंबे समय तक मेकअप लगाकर रखने से चेहरे का निखार कम होने लगता है। इसके लिए घर से बाहर निकलते समय सन स्क्रीन लगाकर निकलें।
पानी पिएं : ग्लोइंग स्किन के लिए शरीर का हायड्रेट रखना बहुत जरुरी है। शरीर के हायड्रेट रहने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इससे चेहरे पर निखार बना रहता है। इसके लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। डॉक्टर्स भी रोजाना 2-3 लीटर पानी पिएं।