रोजाना रा​त को सोते समय कुछ स्किन केयर रुटीन जरूर आजमाएं |  रात के समय हमारी स्किन सेल्फ रिपेयरिंग का काम करती है |  रोजाना रात को सोने से पहले स्किन केयर रुटीन को फॉलो करने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे की रंगत बदल जाएगी |

स्किन को धोएंस्किन को सबसे पहले साफ करना चाहिए |  अगर आप वर्किंग हैं, तो आपको घर लौटकर सबसे पहले अपना मेकअप हटाना चाहिए |  इसके बाद रोजाना रात को सोने से पहले अपनी स्किन को धोना जरूर चाहिए |  इससे आपकी स्किन की अशुद्धियां दूर होती हैं |  इसलिए आज से ये नियम बना लें कि आपको रोज सोने से पहले ठंडे पानी से अपनी त्वचा को साफ करना है |  अगर आप शरीर को पानी से साफ नहीं कर सकतीं, तो कम से कम चेहरे को जरूर धोएं |

 फेस मास्क का इस्तेमाल करें : कई बार स्किन में नमी कम होने की वजह से भी चमक गायब हो जाती है |  ऐसे में आप समय समय पर स्किन पर फेस मास्क का इस्तेमाल करें |  गर्मियों में चंदन और मुल्तानी मिट्टी का मास्क काफी अच्छा रहता है |  खीरे का मास्क भी इस्तेमाल किया जा सकता है |

मॉइश्चराइज करेंस्किन का रूखापन दूर करने के लिए स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है |  रोजाना रात को सोने से पहले पूरे शरीर पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल का प्रयोग करें |  इससे आपकी खुश्की दूर होगी, साथ ही स्किन की झुर्रियां भी दूर होंगी |

आंखों की देखभाल करें  : आजकल दिनभर लैपटॉप और मोबाइल का काम होता है, ऐसे में आंखों की देखभाल बहुत जरूरी है |  रोजाना रात को सोते समय आईड्रॉप डालें |  आंखों के आसपास काले धब्बों को दूर करने के लिए बादाम का तेल, जैतून का तेल आदि लगाएं या फिर नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें |

बालों की मसाज : स्किन के साथ बालों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है |  बालों की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए समय समय पर बालों की मसाज करना बहुत जरूरी होता है |  इसके लिए हफ्ते में कम से कम दो दिन बालों की मसाज करें |