बारिश का मौसम रोमांटिक होने के साथ सुकून भरा होता है। मानसून का मौसम खूबसूरत होता है लेकिन ऐसा तभी होता है जब इसका मजा बालकनी या खिड़की से लिया जाता है। जब आप बाहर निकलते हैं और तो बारिश का मौसम की चुनौती भरा हो सकता है। बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए आप मानसून फैशन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
अलग रंगों को चुनें : मानसून अच्छे वाइब्स वाला सीजन है। इन दिनों में आप चमकीले रंगों को चुन सकते हैं। इस मौसम में सफेद और बेज जैसे हल्के रंगों से बचना चाहिए। क्योंकि हल्के रंगों पर बारिश के दाग दिखाई देते हैं, इसलिए गहरे रंग चुनें। आप न्यूट्रल के साथ पिंक, ब्लूज, संतरे और येलो रंग को चुन सकते हैं।
सही फैब्रिक को चुनें : बारिश के मौसम में बैक्टिरियल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में अगर सही कपड़ों का चुनाव न किया जाए तो इंफेक्शन बढ़ सकत है। मानसून के लिए कॉटन सबसे अच्छा और सुरक्षित फैब्रिक है, जो देखने में काफी प्यारा लगता है। बरसात के मौसम नें महिलाओं के लिए सूती कपड़े पहनने का सबसे अच्छा समय होता है। अगर आप किसी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, तो कॉटन साड़ी पहन सकती हैं। आप कॉटन की खूबसूरत ड्रैसेस को अच्छे से स्टाइल कर सकते हैं।
कम्फर्टेबल आउटफिट चुनें : इस मौसम में ढीले और कम्फर्टेबल आउटफिट को चुनें। अगर आप टाइट कपडें पहनते हैं तो भीगने के बाद कपड़े और भी टाइट हो जाते हैं। यह आपकी स्किन को सांस लेने से रोकता है, जिसकी वजह चकत्ते या एलर्जी होती है। अपने आउटफिट को यूनिक लुक देने के लिए ढीले-ढाले कपड़े चुन सकते हैं। इस मौसम में ढीली शर्ट, कुर्तियां और बड़े आकार के जैकेट अच्छा ऑप्शन होता है।