झारखंड। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड में एक कथित अवैध खनन और जबरन वसूली मामले में जारी धनशोधन जांच के सिलसिले में गुरुवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ईडी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दाहू यादव के सहयोगी बच्चू यादव  को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया है। पिछले महीने बच्चू यादव से जुड़े परिसरों में छापेमारी की गई थी। दाहू यादव का संबंध झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा से है। अधिकारियों ने कहा कि ईडी द्वारा मामले में कार्रवाई शुरू करने के बाद से दाहू यादव भूमिगत हो गया है। ईडी ने इस मामले में मिश्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि बच्चू यादव को शुक्रवार को धनशोधन निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा |