बस्ती । बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन द्वारा जिला पंचायत सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान की कड़ी में   हर घर-घर तिरंगा ध्वज लहराने केे लिये राष्ट्रध्वज का  वितरण किया गया।
इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने  जिलाधिकारी से मांग किया कि  जिला पंचायत सदस्यों के लिए हर ब्लॉक पर एक सूचना जारी की जाए की सभी जिला पंचायत सदस्यों को कार्यक्रम व बैठकों की सूचना दी जाए । इस पर जिला अधिकारी ने तत्काल सीडीओ को  अधिसूचना सूचना जारी करने का आदेश दिया।  
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने  सदस्यों को तिरंगा वितरण किया। कहा कि आजदी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाठ ऐतिहासिक रूप से मनाया जाय। कहा कि नयी पीढी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से परिचित कराते हुये स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों की चर्चा के साथ ही जनपद के स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े स्थलोें की लोगों को जानकारी कार्यक्रमों के दौरान दी जाय।  
 इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’ अमर सोनी, विद्यामणि, रजनीश चौधरी, कल्लू कबाड़ी, दीपक रावत, राकेश राजभर, शिव प्रसाद चौधरी, सुरेश सुरेन्द्र त्रिपाठी, देवराज यादव, लवकुश राना, विश्राम राव, कंचन राव, महेंद्र कुमार, जवाहरलाल, बलवंत, धर्मेंद्र कनौजिया, अबू बकर, खुर्शीद,  रजनीश वर्मा, राजेश पटेल, हैप्पी सिंह, दिग्विजय सिंह, राना शंकर यादव, विकास मिश्रा, मनीष कुमार चौधरी, जपेन्द्र कुमार सिंह, इन्द्रमणि भारती सहित सभी जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।  यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने दी है।