झाबुआ  पुलिस अधीक्षक झाबुआ  अरविंद तिवारी द्वारा जिले में सायबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु सायबर अवेयरनेस प्रोग्राम (Cyber awareness program) आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन मे विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को उप निरीक्षक रामसिंह मालवीय, उप निरीक्षक अनिता तोमर, आरक्षक  महेश प्रजापति, दीपक पटेल, संतोष एवं  सत्येन्द्र द्वारा उपस्थित 1000 से अधिक बालक-बालिकाओं को सायबर अवेयरनेस के बारे में जानकारी दी।
  ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए कुछ साइबर सुरक्षित प्रथाओं का पालन करना आवश्यक होता है, जिनके बारे में स्कूली छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। सायबर क्राईम से सावधान रहने के संबंध में पेंपलेट भी दिये गये।
  साथ ही साथ आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत म.प्र. शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान में झाबुआ पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया।
  सायबर एडवाइजरी जारी की गई।
1. कभी भी लॉटरी या इनाम के झांसे में किसी को अपनी जानकारी शेयर न करे।
2. किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा बैंक संबंधी जानकारी जैसे उपयोगकर्ता का आईडी पासवर्ड /ATM कार्डनंबर /पिन /CVV नंबर/ OTP नंबर आदि मांगे जाने पर प्रदाय ना करें। बैंक कभी भी फोन पर बैंक संबंधी जानकारी नहीं मांगते हैं।
3. गूगल के माध्यम से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के लिए अधिकृत वेबसाइट को ही चुने।
4. अनजान लिंक पर क्लिक न करे।
5. सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पिक्चर को लॉक व सिक्योर करके रखे।
6. कभी भी 2 स्टेप वेरीफिकेशन चालू रखे।
7. बैंकिंग App में लॉक लगा के रखे।
8. अनजान एप्प को Play Store के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म से डाउनलोड न करे।
9. किसी भी अनजान एप्प को मोबाइल की (जैसे गैलरी, कॉन्टेक्ट, लोकेशन) परमिशन न दे।
10. ट्रांजैक्शन करते समय किसी भी रिमोट एक्सेस एप जैसे टीमव्यूअर/एनीडेक्सआदि को मोबाइल में इंस्टॉल ना करें।
11. नौकरी की ऐसी पेशकश से बचे जिसमें आपको पैसे जमा करने के लिए कहा जा रहा हो।
12. किसी को भी अपना मोबाइल न दे।
13. फेसबुक और व्हाट्सएप मैसेंजर का उपयोग कर युवक/युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर, की जा रही फिरौती की मांग से बचे।