भोपाल | मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर हुई। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस दौरान सीनियर लीडर्स को 2023 चुनाव के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। इस दौरान फैसला किया गया कि 2023 विधानसभा चुनाव के बाद अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। इसके साथ ही किसान कर्ज माफी को भी बहाल किया जाएगा।