76वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मनोहर लाल ने पानीपत जिले के समालखा कस्बे में तिरंगा फहराया है। उन्होंने कहा कि कहने को सात रंग होते है, आज पूरे देश में तीन रंग ही दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश में उद्योगों में निवेश के लिए एक लाख करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जिससे पांच लाख नौकरियों सृजित होंगी।देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के ब्लॉक समालखा स्थित भापरा स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी  के लिए हर्षोल्लास का दिन है। देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जिसे मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। कहते हैं कि सात रंग होते हैं लेकिन आज तीन रंग ही दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा वासियों को गर्व है कि 1857 के स्वतंता संग्राम की पहली चिंगारी अंबाला में फूटी थी।