भीलवाड़ा | एक लड़की शादी के बाद वर्जिनिटी टेस्ट में पास नहीं तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकला दिया। इतना आरोपी ससुराल वालों गांव में पंचायत भी बुलाई। पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए लड़की और उसके परिवार पर 10 लाख रुपय का जुर्माना लगा दिया। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले लड़की के परिजन रुपये नहीं दे पाए तो आरोपी उन्हें प्रताड़ित करने लगे। लड़की के वर्जिनिटी टेस्ट इसलिए पास नहीं कर पाई, क्योंकि उसके साथ शादी से पहले दुष्कर्म किया गया था। इधर, लड़की के परिजनों ने अब थाने में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 11 मई 2022 को इलाके में रहने वाली 24 साल की युवती का शादी बागोर में हुई थी। कुकड़ी प्रथा के तहत शादी के बाद लड़की का वर्जिनिटी टेस्ट किया गया, लेकिन वह टेस्ट पास नहीं कर पाई। उसके पति और ससुराल वालों ने टेस्ट पास न कर पाने का कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि शादी से पहले उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह बात पता चलते ही ससुराल वाले भड़क गए। पति औरे सास ने लड़की के साथ जमकर मारपीट की।हैरानी की बात यह भी है कि इसी कुकड़ी प्रथा के चलते आरोपी ससुराल पक्ष की एक बेटी आत्महत्या कर चुकी है। करीब एक साल पहले कुकड़ी प्रथा के तहत किए गए वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी। प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी थी। उस समय आरोपी परिवार इस प्रथा का विरोध कर रहा था।