मुंबई | बृहन्मुंबई नगर निगम ने मानसून से पहले  मुंबई की 337 आवासीय भवनों को खतरनाक के रूप में वर्गीकृत किया। नगर निकाय ने कहा कि इन इमारतों में से 163 पश्चिमी उपनगरों में, 104 पूर्वी उपनगरों में हैं, जिनमें 70 इमारतें शहर में हैं। गौरतलब है कि मुंबई में मानसून के दिनों में अत्‍याधिक बारिश होने के कारण हर साल इमारत गिरने की घटनायें होती हैं। इसे ध्‍यान में रखते हुए बीएमसी ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है।बीएमसी अपने आपदा प्रबंधन मोबाइल ऐप में एक नई सुविधा शामिल करने के लिए तैयार है ताकि नागरिकों को रास्ते में जर्जर इमारतों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की संख्या के बारे में सूचित किया जा सके। मानसून के दौरान, कई क्षेत्रों में जल-जमाव हो जाता है और भूस्खलन के जोखिम के कारण सड़कें यातायात के लिए बंद हो जाती हैं। ऐप लोगों को मानसून में घर से बाहर निकलने से पहले यह जानकारी देगा।