“रक्षा का पर्व सार्वभौमिक बंधुत्व को बढ़ाता है“ - आर्चबिशप ए.ए.एस. दुरईराज एसवीडी।

भोपाल   आर्चडायसीज ने शुक्रवार को सेंट जोसेफ को - एड स्कूल, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थीयों के साथ प्रेम और सार्वभौमिक भाईचारे का उत्सव मनाया। रक्षा बंधन के अवसर पर बोलते हुए, आर्चबिशप ने छात्राओं से लैंगिक असमानता की मानसिकता को बदलने के लिए और हमारे देश के सर्वांगीण विकास के लिए एक परिवार के बहनों और भाइयों के समान परस्पर सहयोग के साथ चलने के लिये कहा। रक्षा बंधन के इतिहास की व्याख्या करते हुए आर्चबिशप ने छात्राओं  से कहा कि यह त्योहार  किसी भी धर्म, जाति, परिजनों, सस्ंथाओं व समय से परे है। इतिहास में बहुत से उदाहरण मिलते हैं जब एक बहन की रक्षा हेतु एक भाई ने राखी का मान रखते हुए अपना जीवन तक समर्पित कर दिया। आज की दुनिया में जबकि जब हर कोई एक दूसरे को संदेह की दृष्टि देख रहा है। यह पर्व भाईचारे का महत्वपूर्ण संदेश देता है।

रक्षाबंधन के मौके पर म0प्र0 कैथोलिक चर्च के जनसम्पर्क अधिकारी फा. मारिया स्टीफन  ने लोगों को भाईचारे के साथ रहने व आपसी सौहार्द को बनाए रखने के प्रयासों के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।  समन्वयक सुधीर ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, तुलसी नगर, सेंट थेरेसा गर्ल्स स्कूल, पिपलानी, सेंट जोसेफ को-एड स्कूल, अरेरा कॉलोनी, सेंट जोसेफ को-एड के प्रिंसिपल फा. रोनाल्ड वॉन, टीचरों, छात्राओं और पीआर आफिस टीम के सदस्य - फादर अल्फ्रेड डिसूजा, सुनील, सोनिया और संजना को धन्यवाद दिया।  राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।