हरियाणा बेटे के लिए कर्ज लिया था। किस्ते चुकाने में दिक्कत हुई तो कर्जदार परेशान करने लगे। आखिरकार उसने खुद को गोली ही मार ली। मामला यहां इसराना के लक्ष्मी नगर का है। सुसाइड करने वाले 52 वर्षीय प्रताप सिंह जेनरेटर सर्विस का काम करते थे। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

प्रताप मूल रूप से कारद के रहने वाले थे। इसराना के लक्ष्मी नगर में शिफ्ट हो गए। उनके दो बेटे व एक बेटी है। एक बेटा रोहतक में रहता है। वहीं पर काम करता है। उसी के लिए फाइनेंसरों से कर्जा लिया था। बीच में आर्थिक हालत खराब होने पर कर्जा चुकाने में दिक्कत होने लगी। अप्रैल महीने में किस्त देने की बात हो रही थी। लेकिन फाइनेंसरों ने दबाव बढ़ा दिया। इसी से परेशान होकर उन्होंने गैराज में बेड पर खुद को गोली मार ली।