केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय असम के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार के एक साल पूरा होने पर गृह मंत्री ने गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित किया। संबोधन से पहले शाह ने असम पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर अवार्ड' भी दिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि असम पुलिस और राज्य की जनता को बधाई दी। शाह ने कहा कि मैं असम की जनता और असम पुलिस को बहुत बधाई देता हूं कि आज राष्ट्रपति का चिन्ह असम पुलिस को मिला है। ये सम्मान पाने वाली असम पुलिस राज्य की 10वीं पुलिस फोर्स है। शाह ने कहा कि आजादी के समय असम पुलिस बल की संख्या 8 हजार थी और आज असम पुलिस की संख्या 70 हजार से भी ऊपर उठी है और अनेक राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण लड़ाई अमस पुलिस ने बहुत अच्छे ढंग से लड़ी है।शाह ने आगे कहा कि असम पुलिस संवैधानिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उग्रवाद की समस्या के खिलाफ खड़ी रही। पुलिस जवानों ने बंदूकों के साथ बंदूकों का सामना किया और विचलित युवाओं को मुख्यधारा में लेकर आई।