राजस्थान के कोटा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पति का किसी दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध चल रहा था। सुसाइड से पहले पहले विवाहिता ने एक ऑडियो अपनी बहन को भेजा है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पति को बताया। मृतका की बहन ने बताया कि उसने पांच साल पहले घर से भागकर लव मैरिज की थी। इसके बाद से उसे कभी मायके नहीं भेजा गया। मृतका के परिजनों ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाने में के दर्ज कराया है।  

अपनी बहन को भेजे ऑडियो में मृतका रीना ने कहा कि उसके पति करण सिंह का अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस कारण वह तनाव में है। उसने यह बात अपने ससुरालवालों को भी बताई, लेकिन उन्होंने उसे ही परेशान करना शुरू कर दिया। इसे लेकर वह बहुत दुखी है। रीना अहमदाबाद की रहने वाली थी। पांच साल पहले उसने घर से भागकर करण सिंह के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक था, लेकिन इसके बाद करण की जिंदगी में दूसरी लड़की आ गई। उससे शादी करने के लिए वह रीना के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने लगा। वह उसे घर से निकालना चाहता था। मृतका की बहन और उसके पति ने रीना के पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।