आगरा। यदि आप वीकेंड पर घूमने आगरा गए हैं और ताजमहल न देखा तो ट्रिप बेकार है। ताजमहल पर रिकार्ड भीड़ उमड़ने से सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। रिकार्ड 47467 पर्यटकों ने टिकट बुक कराकर उसे देखा। इनमें बच्चों को  जोड़ लिया जाए तो दिनभर में 75 हजार से अधिक पर्यटक ताज देखने पहुंचे। इससे पूर्व एक जनवरी को 43747 पर्यटकों ने देखा था, जो कोरोना काल के बाद एक दिन में ताजमहल देखनपे वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या थी।
इस बार लांग वीकेंड रहा। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के बाद द्वितीय शनिवार और फिर रविवार होने से तीन दिन की छुट्टियां एक साथ पड़ीं। इससे शनिवार को सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। सुबह 10 बजे के बाद पूर्वी व पश्चिमी गेटों पर लंबी-लंबी लाइनें लगीं। गेट बंद होने तक पर्यटक पहुंचते रहे। इससे सभी व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आईं।
ताजमहल में दो पर्यटक बेहोश हो गए। दोनों को एंबुलेंस से शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया। गुरुग्राम से आए सुशील डोभाल की मां फोरकोर्ट में चक्कर आने से बेहोश होकर गिर पड़ीं।