जालंधर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस से भड़की कांग्रेस ने सोमवार को जालंधर स्थित इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट के दफ्तर पर धरना शुरू कर दिया है। ईडी दफ्तर पर धरने का नेतृत्व पंजाब कांग्रेसन अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू कर रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि ईडी अब भाजपा की इलेक्शन मैनेजमेंट एजेंसी बन गई है।विरोध प्रदर्शन में सुखविंदर सिंह कोटली पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राज राजा, शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर, दर्शन सिंह टाहली, सीनियर नेता मनमोहन सिंह मोहना, डा. जसलीन सेठी धरने में पहुंचे हैं। महानगर के कई पार्षद भी धरने में शामिल हैं।